कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना 2024 – पात्रता, लाभ और आवेदन की पूरी जानकारी

कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना का उद्देश्य महिलाओं और गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है और राजनीतिक दलों ने जनता को लुभाने के लिए अपने घोषणा पत्र जारी करने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी अपना न्याय पत्र (Nyay Patra) जारी किया है जिसमें कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का ऐलान किया गया है। इनमें सबसे प्रमुख है कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना 2024, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना और गरीब परिवारों को गरीबी से उबारना है।